होम मथुरा नहीं इस सीट से चुनाव लड़ेंगे योगी! CEC के फैसले पर मोदी लगाएंगे मुहर
मथुरा नहीं इस सीट से चुनाव लड़ेंगे योगी! CEC के फैसले पर मोदी लगाएंगे मुहर
उत्तर प्रदेश में पल-पल सियासी तस्वीर बदल रही है। योगी आदित्यनाथ कहां से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर प्रदेश की सियासत में अटकलें लगातार जारी हैं। लेकिन अब उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि योगी आदित्यनाथ मथुरा से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। मथुरा से श्रीकांत शर्मा बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह ने यूपी के लिए अपनी रणनीति में भी थोड़ा बदलाव किया है। कहां जा रहा है कि जो सीटिंग विधायक हैं उनके टिकट नहीं कटेंगे। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि योगी आदित्यानाथ अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं।
अयोध्या से चुनाव लड़ने के फैसले पर मोदी लगाएंगे मुहर
बता दें कि सीएम योगी वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ को अयोध्या सीट से चुनाव लड़ाने को लेकर चर्चा हुई है और इस पर अंतिम निर्णय पार्टी की चुनाव समिति (सीईसी) में लिया जाएगा। सीईसी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समिति के सदस्य हैं।
मथुरा से श्रीकांत शर्मा ही चुनाव लड़ेंगे
बिजली को यूपी सरकार एक बड़ी उपलब्धि बताती है। ऐसे में उसी विधायक का सीट बदलने से बहुत सारी अटकलें लगने लग जाती। इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र में बीजेपी पहले से ही काफी अच्छी स्थिति में है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने का वैसा कोई फायदा होने की संभावना नहीं थी। योगी आदित्यनाथ ने खुद एक बार पहले भी बताया था कि वो मथुरा से चुनाव नहीं लड़ेंगे। कुल मिलाकर तमाम अटकलबाजी को अब विराम लग गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।