होम डॉग स्क्वायड टीम में तैनात खोजी कुत्ता जैक की बीमारी से मौत, पुलिस लाईन में सलामी देकर कराया गया अंतिम संस्कार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअजब-गजब Alert Star Digital Team Apr 26, 2022 10:46 PM

डॉग स्क्वायड टीम में तैनात खोजी कुत्ता जैक की बीमारी से मौत, पुलिस लाईन में सलामी देकर कराया गया अंतिम संस्कार

डॉग स्क्वायड टीम में तैनात खोजी कुत्ता जैक की बीमारी से मौत, पुलिस लाईन में सलामी देकर कराया गया अंतिम संस्कार

डॉग स्क्वायड टीम में तैनात खोजी कुत्ता जैक की बीमारी से मौत, पुलिस लाईन में सलामी देकर कराया गया अंतिम संस्कार

शाहजहांपुर।(नंदलाल सिंह) हम आपको बताएंगे कि खोजी कुत्ते की मौत पर किस तरह से पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने खोजी कुत्ते को बाकायदा एक जाबांज पुलिस कर्मी की तरह सलामी देकर उसे दुनिया से विदा किया। मामला शाहजहांपुर का है जहां डॉग स्क्वायड में शामिल जांबाज खोजी कुत्ते जैक की मौत पर पुलिस महकमा मायूस नजर आया। फिलहाल डॉग स्क्वाड में शामिल खोजी कुत्ते को पुलिस ने सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

पुलिस लाइन में डॉग स्क्वायड में तैनात खोजी कुत्ता जैक पिछले कई दिनों से बीमार था। जिसकी देर रात अचानक मौत हो गई। शाहजहांपुर पुलिस लाइन में वेतन पर तैनात खोजी कुत्ता जैक ग्वालियर के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग से ट्रेनिंग लेकर बीएसएफ में तैनात था। बाद में वहां से ट्रांसफर करके शाहजहांपुर में तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक -एस आनंद ने बताया कि डॉग स्क्वायड की टीम में शामिल खोजी कुत्ता जैक अब तक 1 दर्जन से ज्यादा बड़ी घटनाओं को खोल चुका था। जिसको लेकर उसे कई बार इनाम भी मिल चुका है। आज अचानक उसकी मौत पर पुलिस लाइन में डॉग स्क्वायड टीम में मायूसी छाई रही। पुलिस अधीक्षक सहित तमाम बड़े पुलिस अधिकारियों ने जैक को बाकायदा सलामी दी। उसके बाद पूरे पुलिस सम्मान के साथ जैक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जैक की मौत पुलिस के लिए एक बड़ी क्षति है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)