होम मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्रा बनी थाना प्रभारी, बच्चों ने किया थाना पुवायां का निरीक्षण
मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्रा बनी थाना प्रभारी, बच्चों ने किया थाना पुवायां का निरीक्षण
शाहजहाँपुर।( Nandlal Singh) शासन के निर्देशानुसार महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश, महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम मे श्री एस आनन्द पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान को व्यापक स्तर पर अत्याधिक प्रभावी बनाने हेतु समस्त अधि0/कर्म0गण को गावं, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थानो, स्कूलों आदि पर स्वयं जाकर महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बरों आदि की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देश दिये गये है
इसी क्रम मे थाना पुवायां पर सीक्रेड हार्ड सेकेन्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को बुलवाया गया । मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कुवंर बहादुर सिंह द्वारा छात्राओं को शासन व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर डायल 112, 1090, 181 नंबर तथा महिला/साइबर अपराधों के बारे मे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया तथा अपराध के प्रति निडर होकर आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया ।
मिशन शक्ति के अन्तर्गत कु0 अमृत कौर पुत्री रनवीर सिंह निवासी ग्राम उमरिया कल्यानपुर थाना पुवायां जिला शाह0पुर को कैप लगाकर 01 घण्टे के लिए थाना पुवायां का थाना इंचार्ज बनाया गया । थाना इंचार्ज के रुप में कु0 अमृत कौर द्वारा शिकाकर्ता की शिकायतो को भी सुना तथा उनका निस्तारण हेतु निर्देश दिये । थाना इंचार्ज के रूप मे कार्य करने पर छात्रा के चेहरे पर खुशी झलकी तथा बताया कि उसने अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया
तदोपरांत सीक्रेड हार्ड स्कूल के बच्चों द्वारा थाने पर कम्प्यूटर रूम, वायरलेस सेट से मैसेज भेजने, हवालात, महिला व साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया । उन्हे थाने के सीसीटीएनएस पर अपराध पंजीकरण व अपराध रजिस्टर और अन्य रजिस्टर के बारे में भी अवगत कराया गया तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे मे विस्तृत जानकारी दी । इस दौरान कई छात्रों द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित प्रश्न प्रभारी निरीक्षक से पूछे तथा जबाब पाने से संतुष्ट होते हुए भविष्य में पुलिस विभाग में आने की इच्छा भी जाहिर की । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पुवायां द्वारा बच्चों को अपने भविष्य को लेकर जागरूक रहने तथा भविष्य मे अच्छे कार्यों करने के साथ-साथ किसी प्रकार की घटना के होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।