होम कर्नाटक के दो संस्थानों में छाया कोरोना का साया, 33 नए मामलों में ओमीक्रोन के 5 केस दर्ज
कर्नाटक के दो संस्थानों में छाया कोरोना का साया, 33 नए मामलों में ओमीक्रोन के 5 केस दर्ज
बेंगलुरू। कर्नाटक के दो शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है। आपको बता दें कि एक संस्थान में कोरोना के 14 पॉजिटिव जबकि दूसरे संस्थान में 19 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। दोनों ही संस्थानों को मिला दिया जाए तो कोरोना के 33 नए मामले दर्ज किए गए। जिनमें से 5 मामले कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' के बताए जा रहे हैं। इसी के साथ ही कर्नाटक में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 14 हो गए। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना के दो क्लस्टर प्रारूपों की जानकारी मिली है। जिनमें से एक संस्थान में 14 मामलों में 4 मामले ओमीक्रोन के और दूसरे संस्थान में 19 मामलो में से एक मामला ओमीक्रोन का दर्ज किया गया। इसके अलावा यूके से आया हुआ एक व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है।कर्नाटक में पहला मामला सामने आने के ठीक 16 दिन बाद 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या 121 हो गई है। महाराष्ट्र में 48, दिल्ली में 22 और लखनऊ में संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है। गौरतलब है कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा था कि ओमीक्रोन वेरिएंट पूरे यूरोप और दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में बहुत तेजी से फैल रहा है, इसलिए गैर-जरूरी यात्रा और सामूहिक समारोहों से बचना चाहिए और उत्सवों को बड़े स्तर पर आयोजित नहीं करना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।