होम दिल्लीवालों को रेखा गुप्ता सरकार का होली गिफ्ट, अब साल में 2 बार मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Feb 3, 2026 08:44 PM

दिल्लीवालों को रेखा गुप्ता सरकार का होली गिफ्ट, अब साल में 2 बार मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रेखा गुप्ता सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर गरीब परिवारों को बड़ी सौगात दी है.

दिल्लीवालों को रेखा गुप्ता सरकार का होली गिफ्ट, अब साल में 2 बार मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रेखा गुप्ता सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर गरीब परिवारों को बड़ी सौगात दी है. चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली में गरीबों को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा. कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है.

कैसे मिलेगा फायदा? सीधे खाते में आएगी रकम

सीएम रेखा गुप्ता ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार सिलेंडर नहीं, बल्कि उसकी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजेगी.

  • राशि: पात्र लोगों के खाते में 853 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
  • पाइपलाइन यूजर्स: जिनके घर में गैस पाइपलाइन है, उन्हें भी 853 रुपये की नकद सहायता राशि भेजी जाएगी.
  • लाभार्थी: दिल्ली के करीब 17.5 लाख राशन कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

242 करोड़ का बजट पास, इसी होली से शुरुआत

सरकार ने इस योजना के लिए खजाना खोल दिया है. कैबिनेट ने इसके लिए 242 करोड़ रुपये का फंड पास कर दिया है. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि इस योजना का लाभ इसी होली से मिलना शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा, "दिल्ली के परिवारों को बधाई, एक वादा आज पूरा कर रहे हैं. इसी तरह सब वादे पूरे किए जाएंगे."

महंगाई से मिलेगी राहत

पिछले कुछ वर्षों में रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. सरकार का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों के मौके पर किसी भी गरीब परिवार को रसोई गैस की कमी या पैसों की तंगी का सामना न करना पड़े.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)