होम ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस ने सदस्यता अभियान में सैकड़ो को सदस्यता दिलाई
ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस ने सदस्यता अभियान में सैकड़ो को सदस्यता दिलाई
गोरखपुर। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के मिर्जापुर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश राम त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर सस्यता अभियान में सैकड़ो की संख्या में लोगो को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। स्थनीय लोगों ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान में काफी उत्साह दिखाया और प्रियंका गांधी वाड्रा के अभियान और महिलाओं के लिए चलाए जा रहे मुहिम लड़की हुं लड़़ सकती हूं से प्रभावित दिखे। मनरेगा के पूर्व चैयरमैन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राम त्रिपाठी ने कहा कि आज आम नागरिक सरकार की नीतियों से दुखी है।
महंगाई,बेरोजगारी भष्ट्राचार से पीड़ित है और कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा और सरकार बनाकर हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह सैथवार ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोग उत्साहित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं और सरकार के कुनीतियों से दुखी होकर कांग्रेस के साथ खड़े हैं।
किसान और नौजवान ,महिलाए प्रियंका गांधी के नीतियों से प्रभावित है। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता संजय कुमार तिवारी ने सदस्यता कार्यक्रम का संचालन और सभी आगंतुकों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।