होम जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल हुए PM मोदी, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गर्मजोशी से किया स्वागत
जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल हुए PM मोदी, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गर्मजोशी से किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज वह अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन ‘सीओपी-26’ के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए स्कॉटिश प्रदर्शनी केंद्र पहुंचने। स्कॉटिश प्रदर्शनी केंद्र पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोम से सीधे ग्लासगो पहुंचे। ग्लासगो पहुंचने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। काफी देर तक ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन तथा गुतारेस से पीएम मोदी को बातचीत करते हुए देखा गया। इससे पहले तीनों नेता रूम में आयोजित जी-20 के शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।