होम ब्रिटेन में इतिहास रचने के और करीब पहुंचे ऋषि सुनक, चौथे दौर के मतदान में भी किया टॉप

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 19, 2022 09:40 PM

ब्रिटेन में इतिहास रचने के और करीब पहुंचे ऋषि सुनक, चौथे दौर के मतदान में भी किया टॉप

ब्रिटेन में इतिहास रचने के और करीब पहुंचे ऋषि सुनक, चौथे दौर के मतदान में भी किया टॉप

ब्रिटेन में इतिहास रचने के और करीब पहुंचे ऋषि सुनक, चौथे दौर के मतदान में भी किया टॉप

ब्रिटेन के नए पीएम की रेस में शामिल भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने एक बार फिर बाजी मारी है। कंजर्वेटिव नेताओं के बीच चल रहे मतदान के चौथे दौर में सुनक ने सबसे ज्यादा 118 वोट हासिल किए और टॉप पर रहे। इससे पहले भी तीन दौर के मतदान में सुनक ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया था। हर दौर के मतदान के साथ सुनक के पक्ष में वोटों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वह ब्रिटेन में इतिहास रचने के करीब भी बढ़ते जा रहे हैं, क्योंकि अगर वह पीएम बन जाते हैं तो देश में भारतीय मूल के पहले पीएम होंगे।बोरिस जॉनसन की विदाई के साथ ही ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के नेताओं के बीच मतदान शुरू हो गया है। चार दौर के मतदान हो चुके हैं और हर दौर के मतदान के साथ एक प्रतियोगी रेस से बाहर हो रहा है। अब तक के चार दौर के मतदान में भारतीय मूल के ऋषि सुनक आगे चल रहे हैं।
चौथे दौर में मिले 118 वोट
ब्रिटेन के नए पीएम के लिए चल रहे मतदान में ऋषि सुनक ने 118 मतों के साथ चौथे दौर पर भी जीत हासिल की है। चौथे दौर के मतदान में सुनक के पक्ष में 118 वोट मिले। जबकि, तीसरे दौर के मतदान में सुनक ने 115 वोट हासिल किए थे। हर दौर के मतदान में सुनक के पक्ष में वोटों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, चौथे दौर की वोटिंग में केमी बैडेनोच रेस से बाहर हो गए हैं।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)