होम उद्धव को दो दिन में तीसरा झटका, लोकसभा में शिंदे गुट के सांसद को शिवसेना की कमान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 19, 2022 09:47 PM

उद्धव को दो दिन में तीसरा झटका, लोकसभा में शिंदे गुट के सांसद को शिवसेना की कमान

उद्धव को दो दिन में तीसरा झटका, लोकसभा में शिंदे गुट के सांसद को शिवसेना की कमान

उद्धव को दो दिन में तीसरा झटका, लोकसभा में शिंदे गुट के सांसद को शिवसेना की कमान

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सितारे गर्दिश से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पार्टी के 12 सांसदों के शिंदे गुट से मिलने के संकेत और फिर उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलना उद्धव को झटका दे चुका है। अब एकनाथ शिंदे के बयान ने उद्धव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने मंगलवार को जानकारी दी कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दी है। शेवाले उन दो सासंदों में शामिल हैं जो उद्धव को छोड़ शिंदे गुट से जुड़ चुके हैं। शेवाले को लोकसभा में शिवसेना की कमान मिलना उद्धव ठाकरे के लिए मुश्किल कैसे खड़ी कर सकता है, आइए जानते हैं...  महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कुर्सी छिनने के बाद भी जारी हैं। पिछले दो दिन में उन्हें तीन तगड़े झटके लग चुके हैं। नए झटके में महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने जानकारी दी कि लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दी है। एकनाथ शिंदे के इस बयान से उद्धव ठाकरे की मुश्किल बढ़ना निश्चित हैं। इसके अलावा शिवसेना के 12 सांसद शिंदे गुट से मिलने के संकेत दे चुके हैं।
शेवाले को लोकसभा में कमान के मायने
ओम बिरला ने राहुल शेवाले को शिवसेना के नेता के रूप में मान्यता दी है। दरअसल, एकनाथ शिंदे गुट ने लोकसभा में दावा किया था कि उनके पास शिवसेना के 12 सांसदों का समर्थन है, जो उन्हें मान्यता देने के लिए काफी है। इसलिए शिंदे गुट की तरफ से राहुल शेवाले का नाम लोकसभा में शिवसेना के नेता के तौर पर रखने का अनुरोध किया था। जिसे ओम बिरला ने स्वीकार कर दिया है। यह एकनाथ शिंदे के लिए उद्धव ठाकरे पर बड़ी जीत के रूप में देखी जा रही है। महाराष्ट्र विधानसभा में शिंदे पहले ही उद्धव ठाकरे को पटखनी दे चुके हैं। अब संसद में भी शिंदे गुट के सांसद को शिवसेना की कमान मिलना जाहिर करता है कि शिवसेना की कमान उद्धव के हाथ से निकलते हुए दिख रही है। हालांकि उद्धव ठाकरे को शिवसेना प्रमुख से हटाना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि उनका चयन शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लेकर, पार्षद और स्थानीय स्तर के नेताओं द्वारा किया गया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)