होम सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने किया आधुनिक कक्षाओं का उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2022 06:51 PM

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने किया आधुनिक कक्षाओं का उद्घाटन

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने किया आधुनिक कक्षाओं का उद्घाटन

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने किया आधुनिक कक्षाओं का उद्घाटन

लखनऊ, 15 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा आज विद्यालय प्रांगण में ‘किड्स कार्निवाल एवं मेला’का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा देख उनके माता-पिता, अभिभावक, दादा-दादी व नानी-नादी गद्गद् हो गये। इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस में आधुनिकीकरण के उपरान्त तैयार ‘प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं’ का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने कक्षाओं के आधुनिकीकरण व नवीनीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धन को धन्यवाद दिया। समारोह में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान एवं हेडमिस्ट्रेस सुश्री रिचा आहूजा समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों ने गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी।

            इस अवसर पर अपने संबोधन में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि प्री-प्राईमरी व प्राईमरी कक्षाओं के आधुनिकीकरण को नन्हें-मुन्हें छात्रों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से विशेष रूप से विकसित किया गया है। हमारा प्रयास है कि भावी पीढ़ी में इतना आत्मबल भरना है कि वे आने वाले कल की सभी चुनौतियों का सामना कर सकें। इस अवसर पर जहाँ एक ओर छात्रों ने शिक्षात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया तो वहीं दूसरी ओर छात्रों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले व मनोरंजक खेल आदि आयोजित किये गये।   

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)