होम नूपुर शर्मा कब होंगी हाजिर? पैगंबर विवाद में कोलकाता पुलिस के सामने एक बार फिर नहीं हुई पेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 25, 2022 08:45 PM

नूपुर शर्मा कब होंगी हाजिर? पैगंबर विवाद में कोलकाता पुलिस के सामने एक बार फिर नहीं हुई पेश

नूपुर शर्मा कब होंगी हाजिर? पैगंबर विवाद में कोलकाता पुलिस के सामने एक बार फिर नहीं हुई पेश

नूपुर शर्मा कब होंगी हाजिर? पैगंबर विवाद में कोलकाता पुलिस के सामने एक बार फिर नहीं हुई पेश

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नुपुर शर्मा पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी के मामले में एक बार फिर कोलकाता पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए थे।

शर्मा ने अमहर्स्ट स्ट्रीट थाने को भेज गए ई-मेल में कहा है कि यदि वह कोलकाता पहुंची तो उनपर हमला हो सकता है। इसलिये उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है। इस सप्ताह नरकेलडंगा थाने की तरफ से जारी समन पर भी वह उन्हीं कारणों का हवाला देते हुए पेश नहीं हुईं।

अधिकारी ने कहा, ''हमें नुपुर शर्मा की ओर से ईमेल मिला है, जिसमें उन्होंने अमहर्स्ट स्ट्रीट थाने के अधिकारियों के समक्ष पेश होने में असमर्थता प्रकट की है। उन्होंने चार सप्ताह का समय मांगा है और आशंका जतायी है कि यदि वह कोलकाता आईं, तो उनपर हमला हो सकता है।'' पुलिस ने अमहर्स्ट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को उनके खिलाफ समन जारी किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)