होम योग से निरोग का जोरदार संदेश दिया सी.एम.एस. छात्रों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 21, 2022 07:34 PM

योग से निरोग का जोरदार संदेश दिया सी.एम.एस. छात्रों ने

योग से निरोग का जोरदार संदेश दिया सी.एम.एस. छात्रों ने

योग से निरोग का जोरदार संदेश दिया सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 21 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी कैम्पसों में योगाभ्यास किया गया। मुख्य समारोह सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों व उनके अभिभावकों ने अपने परिवारों के साथ बड़े उत्साह से भाग लिया, साथ ही समाज के नवनिर्माण हेतु सहयोग एवं एकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर योगप्रेमियों ने लयबद्ध होकर वीरभद्रासन, चक्र बंधासन, विभक्त पश्चिमोत्तासन, पूर्ण सुप्त वज्रासन, पदम सर्वांगासन, पूर्ण भुजंगासन, गरुणासना, पार्श्वकोसना, बकासन, पूर्ण सुप्त वज्रासन, एक पाद चक्रासन, योग निद्रासन, मत्यासन एवं पूर्ण धनुराषन आदि विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी की गरिमापूर्ण उपस्थिति ने योग समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।

                इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि इस योग समारोह का उद्देश्य जन-जन को योग के महत्व से अवगत कराना एवं मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। वर्तमान जीवन शैली को देखते हुए खेलकूद, यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक व्यायाम हेतु भावी पीढ़ी को प्रेरित करना हम सबका परम दायित्व है ताकि एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की स्थापना संभव हो सके।इसी प्रकार, सी.एम.एस. गोमती नगर एवं सी.एम.एस. के अन्य कैम्पसों में भी आज बड़े धूमधाम से योग समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों व शिक्षकों के साथ ही समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी बढ़च़कर योगाभ्यास किया एवं योग से निरोग का संदेश प्रसारित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)