होम अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीते 3 गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 9, 2022 07:34 PM

अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीते 3 गोल्ड मेडल

अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीते 3 गोल्ड मेडल

अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में  सी.एम.एस. छात्रा ने जीते 3 गोल्ड मेडल

लखनऊ, 9 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की कक्षा-9 की छात्रा अनुश्री जालान ने बेल्जियम में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन गोल्ड मेडल व एक ब्रांज मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।  अनुश्री ने बेल्जियम में आयोजित इण्टरनेशनल इन्टेज्रो रेफलेक्स शूटिंग कप के अन्तर्गत एअर पिस्टल (जूनियर वर्ग) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की होनहार छात्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अन्तर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दुनिया भर के   होनहार शूटर्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. छात्रा ने राइफल शूटिंग के तकनीकी ज्ञान के अलावा लक्ष्य साधने की क्षमता, ब्रेथ कन्ट्रोल, मूवमेन्ट कन्ट्रोल एवं ट्रिगर कन्ट्रोल क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया। अनुश्री ने दो वर्षों के कठिन परिश्रम के उपरान्त यह उपलब्धि अर्जित की है।

                सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)