होम बांदा जेल पर छापे के बाद डिप्टी जेलर सस्पेंड, माफिया मुख्तार अंसारी को VIP सुविधा देने का आरोप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 8, 2022 09:44 PM

बांदा जेल पर छापे के बाद डिप्टी जेलर सस्पेंड, माफिया मुख्तार अंसारी को VIP सुविधा देने का आरोप

बांदा जेल पर छापे के बाद डिप्टी जेलर सस्पेंड, माफिया मुख्तार अंसारी को VIP सुविधा देने का आरोप

बांदा जेल पर छापे के बाद डिप्टी जेलर सस्पेंड, माफिया मुख्तार अंसारी को VIP सुविधा देने का आरोप

 बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को जेल में विशेष सुविधा मुहैया कराने के आरोप में  डिप्टी जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, बीती रात में  जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ जेल में छापेमारी की। इस दौरान जेल में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई। जिसे देखकर डीएम आग बबूला हो गए। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि माफिया मुख्तार अंसारी को जेल में वी आई पी सुविधा मुहैया कराया जा रहा था। जिसके बाद डिप्टी जेलर पर पर सख्त कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया।

उन्होंने जेल में चेकिंग के दौरान मिली अनियमितताओं को लेकर शासन को पत्र लिख कर मामले की जानकारी मुहैया करा दी गई है। उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए जेल पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार डिप्टी जेलर वीरेशवर प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। जांच होने तक मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए है।

बता दें कि पूर्वांचल के बाहुबली माफिया मुख़्तार अंसारी बांदा जनपद के मडंल कारागार में बंद है। अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट , अजय राय पर जानलेवा हमला और मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह की हत्या समेत तमाम मुकदमे लंबित हैं।  जिन पर फैसला आना बाकी है, अंसारी पर पर पहला केस मुऊ में दर्ज हुआ था।  गैंगस्टर एक्ट में अधिकतम सजा 10 साल की है और मुख्तार इस मुकदमे के दर्ज होने के बाद से लगातार जेल में है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)