होम फतेहपुर में 80 हजार कीमत का 15 किलोग्राम गांजा जब्त, एक युवक गिरफ्तार
फतेहपुर में 80 हजार कीमत का 15 किलोग्राम गांजा जब्त, एक युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की खखरेरू थाना पुलिस ने मंगलवार की रात ऐमापुर-हकीमपुर खंतवा तिराहे पर वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से करीब 15 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया।
खखरेरू थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेश कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब दस बजे पुलिस टीम ऐमापुर-हकीमपुर खंतवा तिराहा पर वाहन जांच कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गयी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवकों के पास से 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान कौशांबी निवासी तुलसी पासी के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि फरार युवक नाम छेद्दू लोधी है जिसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।