होम पुलिस अधिकारियों द्वारा ‘पुलिस माय फ्रेण्ड अभियान’सी.एम.एस. गोल्फ सिटी कैम्पस में

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 8, 2022 07:19 PM

पुलिस अधिकारियों द्वारा ‘पुलिस माय फ्रेण्ड अभियान’सी.एम.एस. गोल्फ सिटी कैम्पस में

पुलिस अधिकारियों द्वारा ‘पुलिस माय फ्रेण्ड अभियान’सी.एम.एस. गोल्फ सिटी कैम्पस में

पुलिस अधिकारियों द्वारा ‘पुलिस माय फ्रेण्ड अभियान’सी.एम.एस. गोल्फ सिटी कैम्पस में

लखनऊ, 8 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोल्फ सिटी कैम्पस में बड़ी धूमधाम से ‘पुलिस माय फ्रेण्ड’ अभियान का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर खेलकूल, नृत्य व संगीत की गूंज के बीच खुशनुमा वातावरण में नन्हें-मुन्हें छात्रों ने पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी प्राप्त की एवं जाना कि वास्तव में पुलिस हमारी सच्ची मित्र है, जो हर वक्त आम जनता की मदद को तैयार रहती है। इस अवसर पर छात्रों को पुलिस एवं अन्य आपात सेवाओं से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम सुशांत गोल्फ सिटी थाना के संयोजकत्व में आयोजित हुआ, जिसकी उद्देश्य भावी पीढ़ी को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान करना है।

                इस अवसर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी अनुकृति शर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी आगे आने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को गुड एवं बैड टच के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अनुकृति शर्मा ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। समारोह का खास आकर्षक रहा कि पुलिसकर्मियों ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु गीत-संगीत, नृत्य व कविता पाठ आदि के जरिये बच्चों को जागरूक करने के साथ ही पुलिस की कार्यशैली से सभी को अवगत कराया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)