होम रेलवे कोपरेटिव बैंक का डेलीगेट का चुनाव जीते नरेंद्र त्यागी का हुआ अभिनंदन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 8, 2022 05:32 PM

रेलवे कोपरेटिव बैंक का डेलीगेट का चुनाव जीते नरेंद्र त्यागी का हुआ अभिनंदन

नॉर्थरन रेलवे रिटायर्ड मेंस वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा नरमु कार्यलय पर हुए अभिनंदन समारोह में एसोसिएशन के महामंत्री शरद राही ने अपने सम्बोधन में कहा

रेलवे कोपरेटिव बैंक का डेलीगेट का चुनाव जीते नरेंद्र त्यागी का हुआ अभिनंदन

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh)नॉर्थरन रेलवे रिटायर्ड मेंस वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा नरमु कार्यलय पर हुए अभिनंदन समारोह में एसोसिएशन के महामंत्री शरद राही ने अपने सम्बोधन में कहा कि 1918 में स्थापित इस बैंक का 104 वर्षों से एनआरएमयू का एक ही प्रवंध तंत्र रहा है। उन्होंने अपने चुनाव की यादें ताज़ा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में दो बार चुनाव लड़ा और एक पूरे मंडल में सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर शाहजहांपुर का नाम मंडल के ऐतिहासिक पटल पर अंकित किया ।

कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि श्री त्यागी ने इस त्रिवर्षीय सत्र में जीत हासिल करके परम्परा का यथावत रखा।

धन्यवाद संबोधन में यूनियन के शाखा मंत्री व बैंक डेलीगेट नरेंद्र त्यागी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज मुझे रेलवे के बुजुर्ग सम्मानित वर्ग ने जो आशीर्वाद दिया है वो मेरे रेलवे के राजनीतिक क्षेत्र की अमूल्य निधि है 

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,महामंत्री शरद राही,कोषाध्यक्ष एस पी चावला समेत समस्त पदाधिकारियों ने नरेंद्र त्यागी का माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया ।

समारोह के अंत में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा से फ़ोन पर वार्ता की उन्होंने भी नरेंद्र त्यागी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने व संयोजन कोषाध्यक्ष एस पी चावला, संचालन महामंत्री शरद राही ने किया व सफलता में विशेष सहयोग युवा समाज सेवी प्रदीप कुमार मिश्रा रहा।

आभार कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

समारोह में प्रमुख रूप अध्यक्ष प्रमोद कुमार,कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,महामंत्री शरद राही, कोषाध्यक्ष एस पी चावला, उपाध्यक्ष एस सी बाजपेई ,एन सी बोस समेत यूनाइटेड फ्रंट ऑफ डिस्ट्रिक्ट ट्रैड यूनियन के अध्यक्ष विनय गुप्ता, ओ सी एफ़ के चंद्रेश सक्सेना, राम नरेश गुप्ता,राम हरि मिश्रा, राकेश मिश्रा, गोविंद राम,गिरधारी राम,अवधेश गुप्ता, जगमोहन लाल उपस्थित रहे ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)