होम भगोड़े आईपीएस मणिलाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज करने की तैयारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 7, 2022 10:52 PM

भगोड़े आईपीएस मणिलाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज करने की तैयारी

भगोड़े आईपीएस मणिलाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज करने की तैयारी

भगोड़े आईपीएस मणिलाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, एफआईआर दर्ज करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) भगोड़ा घोषित हो चुके आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर जल्द ही एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। शासन ने विजिलेंस की जांच रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। विजिलेंस की रिपोर्ट में पाटीदार भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए हैं। वर्ष 2014 बैच के आईपीएस पाटीदार पर एक लाख का इनाम घोषित है और वह सितंबर 2020 से ही फरार चल रहे हैं। महोबा में एसपी रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद उन पर महोबा में ही मुकदमा भी दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने से पहले शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। फिर 11 सितंबर 2020 को उनके खिलाफ अनियमितता की शिकायतों की जांच विजिलेंस को सौंप दी थी।विजिलेंस को 20 नवंबर 2020 को पाटीदार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच भी दे दी गई थी। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच पूरी करके अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट में पाटीदार को अवैध वसूली में दोषी पाया गया है। अब शासन ने उसे मंजूर करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति दे दी है। आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच अभी चल रही है। पाटीदार के फरार रहने से विजिलेंस उनका बयान नहीं दर्ज कर पा रही है। ऐसे मामलों की जांच में आरोपित का बयान दर्ज किया जाना आवश्यक होता है। ऐसे में यह जांच पाटीदार के गिरफ्तार होने पर ही पूरी हो सकेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)