होम तीन मादक पदार्थ तस्कर 5 करोड़ की फाइन अफ़ीम,नकदी और 9600 नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team May 8, 2022 04:57 PM

तीन मादक पदार्थ तस्कर 5 करोड़ की फाइन अफ़ीम,नकदी और 9600 नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार

तीन मादक पदार्थ तस्कर 5 करोड़ की फाइन अफ़ीम,नकदी और 9600 नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार

तीन मादक पदार्थ तस्कर 5 करोड़ की फाइन अफ़ीम,नकदी और 9600 नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) तिलहर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने 3 अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करो को गिरफ्तार किया। उनके पास 5 करोड़ रुपए के 5 किलोग्राम फाइन अफ़ीम और 9600 नशे के कैप्सूल बरामद किए है।अफ़ीम बिक्री के 3 लाख 15 हजार 500 रूपये नगद बरामद। इसकी तलाश एनसीबी लखनऊ एवं अन्य पुलिस एजेंसीज कर रही थी।तिलहर थाना क्षेत्र के सलेमाबाद पट्टी रोड कुलचम्पा ग्राम के पास बैजनाथ के मकान से गिरफ्तार किया है।पुलिस इन तस्करो से पूछताछ कर रही है।

 

दरअसल पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थो की रोकथाम के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी तिलहर अरविंद कुमार के निर्देशन तिलहर थाना पुलिस और एस ओ जी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सलेमाबाद पट्टी रोड कुलचम्पा ग्राम के पास बैजनाथ के मकान पर छापेमारी कर तीन तस्करो सर्वेश ,आरिफ और आनंद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 5 किलोग्राम फाइन क्वालिटी की अफीम 

जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अफीम की विक्री के 3 लाख 15 हजार 500 रूपये नगद व 9600 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद किये गये । गिरफ्तार किए गए तस्करो ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग झारखण्ड से सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर लाते थे और शाहजहाँपुर में नशीले कैप्सूल, धतूरे के बीज व अन्य नशीले पदार्थ उसमें मिलाकर ज्यादा कीमत में पंजाब व अन्य राज्यों में सप्लाई करते है। आज भी माल तैयार कर सप्लाई करने वाले थे कि पुलिस द्वारा पकड लिये गये । हम लोगों से जो रुपये बरामद हुये है वह मादक पदार्थ की विक्री के है।तिलहर थाने में मुकदमा दर्ज कर सभी तस्करो को जेल भेजा जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)