होम शाहजहांपुर: दो करोड़ पांच लाख रुपए की चरस बरामद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Apr 30, 2022 08:49 PM

शाहजहांपुर: दो करोड़ पांच लाख रुपए की चरस बरामद

पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है । उसके पास से एक किलो पच्चीस ग्राम चरस बरामद की

शाहजहांपुर: दो करोड़ पांच लाख रुपए की चरस बरामद

शाहजहाँपुर।(Nandlal Singh) पुलिस को एक बड़ी सफलता हाँथ लगी है । पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है । उसके पास से एक किलो पच्चीस ग्राम चरस बरामद की है । पुलिस ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपये है ।

 

 

शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान में आज बंडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आज सुबह उदरा तिराहे के पास एक व्यक्ति पुलिस को देख कर अचानक से भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया तलाशी लेने पर तस्कर भजन्ने उर्फ़ मजनू के पास से एक किलो पच्चीस ग्राम चरस बरामद की है।बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपये है। पकड़ा गया चरस तस्कर भजन्ने उर्फ़ मजनू ने पुलिस को पूछताछ करने पर बताया कि बह चरस पड़ोसी देश नेपाल से लाकर पीलीभीत ,शाहजहांपुर ,बरेली और बदायू में बेच देता था।आज भी तस्कर चरस की सप्लाई देने जा रहा था तभी पुलिस के उसे गिरफ्तार कर लिया इससे पहले भी आरोपी तस्कर के पास से दस करोड़ रुपए की पांच किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)