होम आर्यन खान ड्रग्स केस: NCB के मुख्य जांच अधिकारी और इंटेलीजेंस ऑफिसर सस्पेंड

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 13, 2022 08:47 PM

आर्यन खान ड्रग्स केस: NCB के मुख्य जांच अधिकारी और इंटेलीजेंस ऑफिसर सस्पेंड

आर्यन खान ड्रग्स केस: NCB के मुख्य जांच अधिकारी और इंटेलीजेंस ऑफिसर सस्पेंड

आर्यन खान ड्रग्स केस: NCB के मुख्य जांच अधिकारी और इंटेलीजेंस ऑफिसर सस्पेंड

आर्यन खान से जुड़े ड्रग मामले की जांच करने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी विश्व विजय सिंह और आशीष रंजन प्रसाद को विजिलेंस जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि एनसीबी की विजिलेंस टीम द्वारा चल रही जांच में आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच कर रहे मुख्य जांच अधिकारी विश्व विजय सिंह और इंटेलीजेंस अधिकारी आशीष रंजन प्रसाद की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। जांच में कहा गया था कि दोनों 'संदिग्ध गतिविधि' में शामिल थे और यही उनके निलंबन का कारण है।

गौरतलब है कि आर्यन खान को 3 अक्टूबर, 2021 को मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर एनसीबी की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उन पर और 19 अन्य को प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल और बिक्री करने के आरोप में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। आर्यन और 17 अन्य को जमानत मिल गई, जबकि केवल दो आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)