होम सपा नेता ने कहा-परिवार समेत जेल में डाल दिया, लेकिन खामोश रहे अखिलेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 13, 2022 08:42 PM

सपा नेता ने कहा-परिवार समेत जेल में डाल दिया, लेकिन खामोश रहे अखिलेश

सपा नेता ने कहा-परिवार समेत जेल में डाल दिया, लेकिन खामोश रहे अखिलेश

सपा नेता ने कहा-परिवार समेत जेल में डाल दिया, लेकिन खामोश रहे अखिलेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी में बगावत के सुर तेज होते जा रहे हैं। सपा के कुछ नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां के समर्थन में सपा के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है। एक पत्र लिखकर उन्होंने अखिलेश यादव गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सुल्तानपुर विधानसभा सीट से सचिव सलमान जावेद राइन ने अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए न बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर भी अखिलेश यादव ने मौन साध रखा है, उनकी चुप्पी की वजह से ही वह इस्तीफा दे रहे हैं। 

 

सलमान जावेद के पत्र के अनुसार, आजम खां को परिवार सहित जेल में डाल दिया। नाहिद हसन को जेल भेज दिया गया। विधायक शलजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिरा दिया और एनओसी रद्द कर दी गई। इतना होने के बाद भी अखिलेश यादव चुप हैं, उन्होंने आगे लिखा कि जो कायर नेता अपने विधायकों के लिए आवाज नहीं उठा सकता वो आम आदमी के लिए क्या आवाज उठाएगा?हाल ही में सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि अखिलेश जी आप नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं? हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमारे कपड़ों से बदबू आती है। दरअसल, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां रविवार को रामपुर में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें उन्होंने आजम खां का जिक्र किया। कहा कि जेल में बंद आजम खां के जेल से बाहर न आने की वजह से हम लोग सियासी रूप से यतीम हो गए हैं। हम कहां जाएंगे, किससे कहेंगे और किसको अपना गम बताएं?हमारे साथ तो वो समाजवादी पार्टी भी नहीं है, जिसके लिए हमने अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया। हमारे नेता मोहम्मद आजम खां ने अपनी जिंदगी सपा को दे दी, लेकिन सपा ने आजम खां के लिए कुछ नहीं किया। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमारे कपड़ों से बदबू आती है। मुसलमानों की तरफ इशारा करते हुए फसाहत ने कहा कि क्या सारा ठेका अब्दुल ने ले लिया है? वोट भी अब्दुल देगा और जेल भी अब्दुल जाएगा? अब्दुल बर्बाद हो जाएगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)