होम यूक्रेन में एक दूसरे को गोली मार रहे रूसी सैनिक
यूक्रेन में एक दूसरे को गोली मार रहे रूसी सैनिक
यूक्रेन के बूचा शहर में नरसंहार का आरोप लगने के बाद रूस अपने ही सैनिकों को मार रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में रूसी टैंक एक दूसरे को बम से उड़ाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रूसी सैनिकों को भी उन्हीं के सैनिक गोलियां मार रहे हैं। यूक्रेन की सेना ने वीडियो जारी कर ये दावा किया है। यूक्रेनियन सर्विलांस ड्रोन ने इस वीडियो को रिकार्ड किया है जिसमें कीव शहर के दिमट्रिवका गांव के पास रूसी टैंक एक दूसरे को बम से उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
एक दूसरे को बम से उड़ा रहे रूसी सैनिक
यूक्रेन के मुताबिक वीडियो में ये भी दिख रहा है कि रूसी टैंक अपने ही जवानों को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार रहे हैं। ये घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब यूक्रेनी सैनिक यूक्रेन की राजधानी को छोड़कर वापस जा रहे थे। सोशल मीडिया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रूसी टैंक दिखाई दे रहे हैं जिनपर V लिखा हुआ है जो रूसी सैनिकों के टैंक पर लिखा होता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रूसी टैंकों का एक झुंड गांव से बाहर निकल रहा है। इस बीच V निशान वाला एक टैंक दूसरे V निशान वाले टैंक पर बम चला देता है जिससे उसके परखच्चे उड़ जाते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।