होम 1,10,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ अमेरिका के विश्वविद्यालय में पढ़ेगा सी.एम.एस. छात्र शुभम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 10, 2022 06:41 PM

1,10,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ अमेरिका के विश्वविद्यालय में पढ़ेगा सी.एम.एस. छात्र शुभम

1,10,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ अमेरिका के विश्वविद्यालय में पढ़ेगा सी.एम.एस. छात्र शुभम

1,10,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ  अमेरिका के विश्वविद्यालय में पढ़ेगा सी.एम.एस. छात्र शुभम

लखनऊ, 10 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र शुभम यादव को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की रोजर विलियम्स यूनिवर्सिटी ने एक लाख दस हजार अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ पढ़ने के लिए आमन्त्रित किया है। शुभम को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। शुभम ने अपनी इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)