होम अखिलेश क्यों नहीं दिखा रहे शिवपाल को साथ रखने में दिलचस्पी,
अखिलेश क्यों नहीं दिखा रहे शिवपाल को साथ रखने में दिलचस्पी,
देश की राजनीति में अगर सबसे ताकतवर परिवार किसी को माना जाता है तो वो कांग्रेस के बाद यादव परिवार है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने सालों तक सत्ता का सुख भोगा है। मुलायम सिंह यादव से लेकर उनके बेटे अखिलेश यादव तक जनता का बहुमत पाकर मुख्यमंत्री बन चुके हैं। यादव परवार की नींव काफी मजबूत हैं और पार्टी को ये मुकाम केवल मुलायम सिंह या अखिलेश यादव ने नहीं बल्कि इस पार्टी की नींव को यूपी में शिवपाल यादव ने मजबूत किया है। शिवपाल यादव के अथक प्रयासों से पार्टी ने लगभग 20 सालों तक यूपी की सत्ता को संभाला है लेकिन काफी समय से यादव परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। परिवार बिखरता जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अखिलेश यादव ने जनता को यह दिखाने की कोशिश की कि उनकी पार्टी में सब कुछ ठीक है लेकिन चुनाव के बाद ही चाचा-भतीजे के बीच के मन मुटाव की झलक देखने को तब मिली जब विधायक दल की बैठक में अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को नहीं बुलाया। इस बात से खफा होकर शिवपाल यादव दिल्ली मुलायम सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। भतीजे की अनदेखी चाचा को खल रही थी। इस दर्द को शिवपाल यादव ने अपने भाई मुलायम सिंह से साझा किया। मुलायम सिंह और शिवपाल की मुलाकात के बाद भी अखिलेश और शिवपाल के रिश्तों में तनाव बरकरार रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।