होम नायब नाजिर की पीट-पीटकर हत्या, योगी के निर्देश पर एसडीएम निलंबित,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2022 07:30 PM

नायब नाजिर की पीट-पीटकर हत्या, योगी के निर्देश पर एसडीएम निलंबित,

नायब नाजिर की पीट-पीटकर हत्या, योगी के निर्देश पर एसडीएम निलंबित,

नायब नाजिर की पीट-पीटकर हत्या, योगी के निर्देश पर एसडीएम निलंबित,

प्रतापगढ़ में नायब नाजिर की पिटाई से मौत के मामले में सीएम योगी ने गंभीरता दिखाते हुए वहां  के एसडीएम को निलंबित करने का आदेश दिया है। नायब नाजिर की मौत को लेकर पूरे यूपी में आंदोलन शुरू हो गया है। वाराणसी समेत तमाम जिलों में तहसीलकर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया है। कर्मचारी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि लालगंज तहसील के उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने तहसील कार्यालय में नायब नाजिर के पद पर तैनात सुनील कुमार शर्मा (57) को 30 मार्च को अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में घुसकर पीटा और घर से बाहर घसीटकर भी मारा गया। 

अंतिल के अनुसार, गम्भीर रूप से घायल शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान दो-तीन अप्रैल की दरम्यानी रात को उसकी मौत हो गयी।उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे सुधीर शर्मा की तहरीर के आधार पर उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह तथा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)