होम आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास होता है - डा. जगदीश गाँधी,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2022 06:57 PM

आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास होता है - डा. जगदीश गाँधी,

आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास होता है - डा. जगदीश गाँधी,

आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों में बुद्धिमत्ता व ज्ञान का विकास होता है - डा. जगदीश गाँधी,

लखनऊ, 4 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में उल्लास व उमंग से सराबोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने ज्ञान का दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि यदि हम बालक को प्रारम्भ से ही आध्यात्मिक ज्ञान देंगे तो स्वतः ही उसमें वे मानवीय गुण उत्पन्न होंगे जिससे उसकी बुद्धिमत्ता व ज्ञान में वृद्धि होगी। वह सही और गलत में भेदभाव कर सकेगा और अपने जीवन में सही निर्णय ले सकेगा। उन्होंने कहा कि बालक में सद्विचार के बीज बोने के उपरान्त उन्हें प्रेम व स्नेह से सींचकर अपने विचारों को अभिव्यक्त करना भी सिखाना चाहिए।

                इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने ईश्वरीय एकता व आध्यात्मिक चेतना का आलोक बिखेरते रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों के रूप में उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस भव्य समारोह में वार्षिक परीक्षा में टॉप करने वाले, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले एवं साँस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या सुश्री संविदा अधिकारी ने अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अभिभावकों का अपार सहयोग हमें मिलता है, इसी कारण हम बच्चों को सफलता की बुलन्दी पर पहुँचाने में सफल हुए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)