होम सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर कैम्पस के मेधावी छात्रों को डा. जगदीश गाँधी ने किया पुरष्कृत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 26, 2022 07:48 PM

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर कैम्पस के मेधावी छात्रों को डा. जगदीश गाँधी ने किया पुरष्कृत

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर कैम्पस के मेधावी छात्रों को डा. जगदीश गाँधी ने किया पुरष्कृत

सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर कैम्पस के मेधावी छात्रों को डा. जगदीश गाँधी ने किया  पुरष्कृत

लखनऊ, 26 मार्च। आज सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय) कैम्पस के उन मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जिन्होंने वार्षिक परीक्षा में टॉप किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले छात्रों एवं साँस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को भी विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इन सभी छात्रों को आज विद्यालय द्वारा सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में  आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया।

                इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों का ऐसा समां बाँधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। आध्यात्मिक गुणों से भरे कार्यक्रम को देखकर गद्गद हो उठे। इससे पहले, दीप प्रज्वलन समारोह से कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती शमीम सिंह ने कहा कि एक सामाजिक संस्था के रूप में स्कूल का उत्तरदायित्व सबसे अधिक महत्वपूर्ण एवं व्यापक है। स्कूल पर बालक को एक अच्छा इंसान बनाने की जिम्मेदारी होती है और यह पुनीत कार्य अभिभावकों के सहयोग से ही संभव है। भौतिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक व नैतिक ज्ञान की शिक्षा ही छात्रों को ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बना सकती है तथापि यही छात्र आगे चलकर सामाजिक उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)