होम सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 26, 2022 07:26 PM

सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन

लखनऊ, 26 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा आज ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन विद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा होता है। आज का बालक एक वैज्ञानिक युग में जी रहा है। विज्ञान की तेज प्रगति व विश्वव्यापी सोच ने प्रत्येक बालक में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा भर दिया है। यदि इन्हें सही समय पर उचित शिक्षा व जीवन मूल्य प्रदान किये जायें तो यही बच्चे आगे चलकर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे।

                इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने ईश्वरीय भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत से ऐसा समां बाँधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। सर्व-धर्म प्रार्थना एवं विश्व संसद की अनूठी प्रस्तुति को भी सभी ने सराहा। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया।सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने कहा कि सी.एम.एस. एक अलग तरह का स्कूल है। यहाँ छात्रों की जिज्ञासा को नये पंख दिये जाते हैं और उनकी कल्पना शक्ति को विकसित कर सच्चाई में परिवर्तित किया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी ने अभिभावकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)