होम सी.एम.एस. शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी राष्ट्रीय स्तर पर‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 20, 2022 07:33 PM

सी.एम.एस. शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी राष्ट्रीय स्तर पर‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित

सी.एम.एस. शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी राष्ट्रीय स्तर पर‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित

सी.एम.एस. शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी  राष्ट्रीय स्तर पर‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित

लखनऊ, 20 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की शिक्षिका डा. (श्रीमती) शिक्षा त्रिपाठी को राष्ट्रीय स्तर पर ‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। डा. शिक्षा त्रिपाठी को यह पुरस्कार सेन्टर फॉर इन्वार्यनमेन्ट  (सी.ई.ई.) के तत्वावधान में प्रदान किया गया। सी.एम.एस. शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये जाने पर सी.एम.एस. परिवार अत्यन्त गौरवान्वित है। पर्यावरण मित्र पुरस्कार छात्रों एवं युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु प्रदान किया जाता है। डा. त्रिपाठी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करने में सतत प्रयासरत हैं। आपके प्रयासों से सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने ‘सस्टेनबिलिटी एवं बायोडायवर्सिटी’ पर उल्लेखनीय कार्य किया है एवं इसके माध्यम से समाज के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए में ‘रिड्यूज, रियूज एवं रीसाईकिल’ की अवधारणा से अवगत कराया है।

सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि जल, ऊर्जा व पर्यावरण जैसे विषयों पर लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है। सी.एम.एस. शिक्षकों के इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता के अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)