होम टिकट बेचने के आरोप लगाते हुए RLD के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 20, 2022 07:07 PM

टिकट बेचने के आरोप लगाते हुए RLD के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

टिकट बेचने के आरोप लगाते हुए RLD के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

टिकट बेचने के आरोप लगाते हुए RLD के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे में दो सियासी गठबंधन के युवा नेताओं की जोड़ी बनी। बीजेपी को प्रदेश की सत्ता से हटा खुद की सरकार बनाने के सपनें संजोने वाली अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल की इस चुनाव में सीटें तो जरूर बढ़ीं। लेकिन इतनी नहीं की सूबे में गठबंधन की सरकार बन सके। चुनाव परिणाम के बाद प्रदर्शन अनुरूप नहीं होने पर सियासी दलों में असंतोष का नजारा कई बार देखने को मिला है। लेकिन राज्य की 10 विधानसभा सीटों को अपने नाम करने वाली पार्टी रालोद में तो असंतोष इस कदर देखने को मिल रहा है कि इसके प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव और जयंत चौधरी को सवालों के कटघरे में भी खड़ा कर दिया है। 

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के नाम के एक खुला खत भी लिखा है। खत के मजमून में इस बात पर जोर दिया गया है जिसकी वजह से दोनों दलों के गठबंधन को बुरी तरह पराजय का मुंह देखने को मिला। यूपी चुनाव में टिकट बेचने, टिकट देने में मनमानी करने, दलितों और मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। 

लगाए कई बड़े आरोप

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव से पहले टिकटों को बेचने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कहा गया कि समय रहते गठबंधन की सीटों पर ऐलान नहीं किया गया। इसके साथ ही मसूद अहमद की तरफ से सपा द्वारा रालोद, महान दल और आजाद समाज पार्टी का अपमान करने का भी आरोप लगाया गया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)