होम उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक 24 मार्च को होने की संभावना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 20, 2022 07:04 PM

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक 24 मार्च को होने की संभावना

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक 24 मार्च को होने की संभावना

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक 24 मार्च को होने की संभावना

लखनऊ, 20 मार्च उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक नई सरकार के शपथ लेने के एक दिन पहले आगामी 24 मार्च को होने की संभावना है। प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया “वैसे तो नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक का कोई समय तारीख तय नहीं है लेकिन संभावना है कि आगामी 24 मार्च को यह बैठक हो सकती है।” प्रदेश भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया “विधायक दल की जो बैठक 21 मार्च को होनी थी वह संभवतः 24 मार्च तक के लिए टल गई है।”पार्टी सूत्रों के मुताबिक 25 मार्च को नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रीरघुवर दासको पार्टी विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाकर उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)