होम J&K के शोपियां में छुट्टी से लौट रहे CRPF जवान पर आतंकियों चलाई गोलियां,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2022 09:51 PM

J&K के शोपियां में छुट्टी से लौट रहे CRPF जवान पर आतंकियों चलाई गोलियां,

J&K के शोपियां में छुट्टी से लौट रहे CRPF जवान पर आतंकियों चलाई गोलियां,

J&K के शोपियां में छुट्टी से लौट रहे CRPF जवान पर आतंकियों चलाई गोलियां,

 जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक और कायराना हरकत को अंजाम दिया। आपको बता दें कि शोपियां के छोटेपोरा गांव में आतंकवादियों ने छुट्टी से वापस लौट रहे सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां निवासी सीआरपीएफ जवान मुख्तार अहमद दोही पर गोलियां चलाईं। जिनकी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया और शहीद हो गए। जिसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च अभियान शुरू किया है।

बाल-बाल बचे थे सरपंच

इससे पहले आतंकवादियों ने पुलवामा में सरपंच को निशाना बनाते हुए गोलियां दागी थी मगर वो बच गए और फिर स्थानीय लोग वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद आतंकवादी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अडूरा इलाके में रात करीब 8:50 बजे आतंकवादियों ने शब्बीर अहमद मीर को उनके घर के पास में गोली मारी। जिसके तुरंत बाद सरपंच को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)