होम 7 फरवरी से कक्षा 9 से 12 तक के खुल सकते है सभी , आश्वासन!

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 1, 2022 07:06 PM

7 फरवरी से कक्षा 9 से 12 तक के खुल सकते है सभी , आश्वासन!

7 फरवरी से कक्षा 9 से 12 तक के खुल सकते है सभी , आश्वासन!

 7 फरवरी से कक्षा 9 से 12 तक के  खुल सकते है सभी  , आश्वासन!

लखनऊ, 1 फरवरी। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अतुल कुमार और सी.बी.एस.ई. मैनेजर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पचौरी ने आज अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी से मिलकर उत्तर प्रदेश के लगभग 1 माह से बंद पड़े हुए स्कूलों को खोलने की मांग की। इस मुलाकात के दौरान दोनों एसोसिएशनों के अध्यक्षों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अपर मुख्य सचिव (गृह) ने उन्हें 7 फरवरी से उत्तर प्रदेश के सभी बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलने का आश्वासन दिया है।  इसके साथ ही उन्होंने आगे के चरण में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को भी खोलने का आश्वासन भी दिया। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अतुल कुमार ने दी।
 
श्री अतुल कुमार ने बताया कि बच्चांे के हित के लिए उनके एसोसिएशन द्वारा बाल विशेषज्ञों एवं अभिभावकों के सुझाव को ध्यान में रखते हुए पहले ही माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ ही मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर स्कूलों को खोलने की मांग कर चुका है।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)