होम सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए 25 पार्टियों के नेता, संसद के बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर बनी सहमति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 31, 2022 10:44 PM

सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए 25 पार्टियों के नेता, संसद के बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर बनी सहमति

सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए 25 पार्टियों के नेता, संसद के बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर बनी सहमति

सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए 25 पार्टियों के नेता, संसद के बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर बनी सहमति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र शुरू हो गया। आज संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में 25 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि लगभग 25 पार्टियों ने सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया। सभी ने अपने सुझाव रखे, सरकार की तरफ से उनको आश्वस्त किया है कि बज़ट सत्र के पहले आधे हिस्से में राष्ट्रपति के अभिभाषण और बज़ट से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने काह कि अगर सदन सुचारु रूप से चलाने में सहयोग किया जाता है तो सत्र के दूसरे हिस्से में बाकी सभी मुद्दों पर भी हम चर्चा के लिए तैयार हैं।प्रल्हाद जोशी ने काह कि सभी नेताओं ने कहा है कि हम चर्चा में शामिल होना चाहते हैं। ये सदन सुचारु रूप से चलेगा, ऐसी मैं उम्मीद करता हूं। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार की ओर से कहा कि बजट सत्र के पहले भाग में केवल राष्ट्रपति का अभिभाषण और बजट पेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि सत्र के दूसरे भाग में अन्य मुद्दों को उठाया जा सकता है। हमने कहा है कि यदि पार्टियां संसद के सुचारू संचालन में सहयोग करती हैं, तो सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि यह सत्र सुचारू रूप से चलेगा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)