होम UP चुनाव से पहले अखिलेश को लगा बड़ा झटका, सपा सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया ने थामा भाजपा का दामन
UP चुनाव से पहले अखिलेश को लगा बड़ा झटका, सपा सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया ने थामा भाजपा का दामन
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आयाराम-गयाराम की राजनीति जोरो-शोरो पर चल रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि सपा सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। शिवकुमार बेरिया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी माने जाते हैं।
अखिलेश के चाचा शिवपाल के साथ विवाद के बाद शिवकुमार बेरिया प्रसपा में चले गए थे। वो अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वो कानपुर की रसूलाबाद सीट से विधायक रह चुके हैं। माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने शिवकुमार बेरिया को भाजपा में लाने का काम किया है।
समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शिवकुमार बेरिया साल 2017 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। उन्हें पार्टी ने बिल्हौर से चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि 2012 में वो रसूलाबाद से विधायक चुने गए थे। माना जाता है कि रसूलाबाद सीट पर शिवकुमार बेरिया की अच्छी पकड़ है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने वाला है। पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर जिले प्रमुख हैं। जबकि दूसरे चरण में 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद क्रमश: 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।