होम पेन्टिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jan 14, 2022 06:54 PM

पेन्टिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

पेन्टिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

पेन्टिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 14 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की कक्षा-8 की प्रतिभाशाली छात्रा इंशा खान ने अन्तर-विद्यालयी पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु इंशा खान को दो हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता इण्डियन काउन्सिल फॉर एग्रीकल्चरल रिसर्च (आई.सी.ए.आर.) के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें  विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी प्रथम पुरष्कृत कलाकृति के माध्यम से रचनात्मक सोच व कलात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन करने के साथ ही यह संदेश दिया कि कृषि क्षेत्र की तरक्की से ही भारत दुनिया के नक्शे पर अग्रणी साबित हो सकता है। इंशा की बनाई कलाकृति ने निर्णायक मण्डल को अत्यधिक प्रभावित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)