होम यूपी चुनाव को लेकर एनडीए में बनी सीट बंटवारे पर सहमति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 13, 2022 11:05 PM

यूपी चुनाव को लेकर एनडीए में बनी सीट बंटवारे पर सहमति

यूपी चुनाव को लेकर एनडीए में बनी सीट बंटवारे पर सहमति

यूपी चुनाव को लेकर एनडीए में बनी सीट बंटवारे पर सहमति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा लगातार अपनी तैयारी कर रही है। इन सबके बीच अपनों के ताबड़तोड़ इस्तीफो ने कहीं ना कहीं पार्टी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। हालांकि, पार्टी अपने सहयोगियों के साथ चुनावी मैदान में फिर से पूरी दमखम के साथ उतरने के लिए तैयार है। आज उम्मीदवारों के नाम को फाइनल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में एक बड़ी बैठक हो रही है। इससे पहले पार्टी ने अपने सहयोगी दलों को भी साथ रखने की कोशिश की है। खबर के मुताबिक भाजपा की अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है।सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सीट बंटवारे के तहत अनुप्रिया पटेल की अपना दल को 14 सीटें और संजय निषाद की निषाद पार्टी को 17 सीटें दी जा सकती है। बाकी की सभी सीटों पर भाजपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि खबर यह भी है कि दोनों दल 30-30 सीट पर अड़े हुए हैं। जबकि भाजपा ने साफ कह दिया है कि हम इससे ज्यादा सीट नहीं दे सकते है। अपना दल ने 2017 के चुनाव में 11 सीटों पर लड़ा था जिसमें से 9 जीतकर विधायक बने थे। इस बार उसे 3 सीटें ज्यादा दी जा रही है। पिछली बार ओमप्रकाश राजभर को भाजपा ने 8 सीटें दी थी। हालांकि, ओमप्रकाश राजभर इस बार भाजपा के साथ नहीं हैं। भाजपा के साथ इस बार संजय निषाद है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)