होम कांग्रेस ने जारी की 125 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची, 50 महिला प्रत्याशियों को दी गई टिकट
कांग्रेस ने जारी की 125 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची, 50 महिला प्रत्याशियों को दी गई टिकट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद, सभी राजनीतिक दलों ने धीरे-धीरे अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने का क्रम भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज गुरुवार को, कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने 125 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, इनमें से 50 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया जायेगा। कांग्रेस महासचिव ने घोषणा कर कहा की, यह सूची महिला सशक्तिकरण और उनके नारे,'मैं लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं' को ध्यान में रख कर जारी की गई है। उन्होंने कहा की, इस बार 40 फीसद कांग्रेस प्रत्याशी महिलाएं होंगी, और हमारा प्रयास है की, संघर्षशील और राजनीतिक पहल करने वाले नेता ही हमारे प्रत्याशी हो।प्रत्याशियों की जारी सूची में, वाराणसी के 8 विधानसभाओं में से 2 सीट के प्रत्याशियों की घोषणा भी हुई है। यह प्रत्याशी पिंडरा विधानसभा से हर बार की तरह कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय राय, और रोहनिया विधानसभा से राजेश्वर पटेल है। बता दे की, अजय राय वर्ष 1996 से 2007 तक बीजेपी से पिंडरा के विधायक रहे, फिर 2009 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए, उसके बाद 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भी, अजय राय पिंडरा के विधायक पद का कार्यभार संभाल चुके है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।