होम बसपा का दावा, उत्तर प्रदेश के लिए 90 दलितों सहित 300 प्रत्याशियों का चयन हो चुका
बसपा का दावा, उत्तर प्रदेश के लिए 90 दलितों सहित 300 प्रत्याशियों का चयन हो चुका
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 403 विधानसभा सीटों में से 300 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं और इनमे से करीब 90 उम्मीदवार दलित हैं। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मिश्र ने कहा कि इन दोनों दलों को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है और वह अब तक उम्मीदवारों के चयन के लिए माथा-पच्ची कर रहे हैं। मिश्रा ने को बताया ‘‘बसपा विधानसभा चुनाव के लिए 300 से अधिक प्रत्याशी तय कर चुकी है और इनमें से कुछ की घोषणा भी कर चुकी है। इनमें से करीब 90 प्रत्याशी दलित समाज से हैं तथा उनकी संख्या अभी और बढ़ेगी।’’ ब्राह्मण और मुस्लिम प्रत्याशियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में 15 जनवरी को पार्टी प्रमुख मायावती के जन्मदिन के बाद जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा ‘‘विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की 90 फीसदी से अधिक सीटों के लिए पार्टी के प्रत्याशी चुने जा चुके हैं, जिनकी घोषणा पार्टी अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन के बाद की जाएगी।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।