होम कांग्रेस ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को दिया टिकट तो बोले राहुल, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 13, 2022 10:47 PM

कांग्रेस ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को दिया टिकट तो बोले राहुल, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी

कांग्रेस ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को दिया टिकट तो बोले राहुल, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी

कांग्रेस ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को दिया टिकट तो बोले राहुल, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी

 कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें उन्नाव गैंगरेप मामले की पीड़िता की मां आशा सिंह समेत 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी। दरअसल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस दौरान उन्होंने 50 महिला उम्मीदवारों के नामों का विशेषरूप से उल्लेख किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इलेक्शन 2022 हैशटैग के साथ एक ट्वीट में लिखा कि उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी! कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने रेप पीड़िता की मां आशा सिंह का वीडियो साझा किया। जिसमें वो अत्याचार की कहानी सुना रही हैं। कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के वे पीड़ित जो अब इस अन्यायपूर्ण राजनीति को बदलेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)