होम एशियन पैरा गेम्स में सी.एम.एस. छात्र श्रेयांश त्रिवेदी ने दो कांस्य पदक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 27, 2023 07:38 PM

एशियन पैरा गेम्स में सी.एम.एस. छात्र श्रेयांश त्रिवेदी ने दो कांस्य पदक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

एशियन पैरा गेम्स में सी.एम.एस. छात्र श्रेयांश त्रिवेदी ने दो कांस्य पदक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

एशियन पैरा गेम्स में सी.एम.एस. छात्र श्रेयांश त्रिवेदी ने दो कांस्य पदक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

लखनऊ, 27 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के छात्र श्रेयांश त्रिवेदी ने चीन के हांगझू शहर में आयोजित हो रहे एशियन पैरा गेम्स-2023 में दो कांस्य पदक जीतकर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाया है। श्रेयांश ने यह उपलब्धि 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में अर्जित की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रेयांस की इस उपलब्धि पर बधाई दी है, साथ ही पूरे देश भर से सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को बधाइयों का सिलसिल लगातार जारी है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस होनहार छात्र को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है। श्रेयांश ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही सी.एम.एस. के प्रेरणादायी वातावरण को दिया है।

            श्रेयांश ने मैक्सिको में आयोजित पैरालम्पिक में ब्रांज मेडल हासिल किया और इससे पहले पुर्तगाल में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसी प्रकार, फ्रांस में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स में 100मी व 200मी दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया। सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. का प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहा है और शुरू से ही उसमें खेलों को प्रति जुनून रहा है। चीन के हांगझू शहर से फोन पर हुई एक अनौपचारिक वार्ता में कहा कि मैं सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों का आभारी हूँ जिन्होंने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने और अपनी रूचि के क्षेत्र में सफलता अर्जित करने हेतु प्रेरित किया। अपने पिताजी श्री शिव मंगल त्रिवेदी एवं माताजी श्रीमती श्यामा त्रिवेदी का आभार व्यक्त करते हुए श्रेयांश ने बताया कि मेरे माता-पिता ने सदैव मेरा हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस काम में दिल लगता है, वही पूरी ईमानदारी से करो। यही मेरी सफलता का मूलमंत्र है।     

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)