होम उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत भी जाएंगे एकनाथ शिंदे के साथ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 15, 2023 08:41 PM

उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत भी जाएंगे एकनाथ शिंदे के साथ

उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत भी जाएंगे एकनाथ शिंदे के साथ

उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत भी जाएंगे एकनाथ शिंदे के साथ

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। ठाकरे कैंप के एक नेता और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत असली शिवसेना यानी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट थामेंगे।

वह जल्द ही इसकी सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। बताते चलें कि शिवसेना की कमान शिंदे के हाथ में जाने के बाद उद्धव कैंप को लगातार झटके लग रहे हैं। बीएमसी चुनाव से पहले इसे एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

इससे पहले सोमवार को उद्धव ठाकरे के करीबी नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण ने भी शिवसेना का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने बालासाहेब ठाकरे को भगवान बताया था। साथ ही यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे ही उनके विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए उन्होंने उद्धव का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे का दामन थामा।

उद्धव ठाकरे के प्रमुख सहयोगी सुभाष देसाई ने इस घटनाक्रम को चिंताजनक बताते हुए कहा कि उनके बेटे के कदम से पार्टी और ठाकरे परिवार के प्रति उनकी वफादारी में कोई बदलाव नहीं आएगा। देसाई ने सत्ताधारी संगठन में अपने बेटे के शामिल होने को तवज्जो नहीं देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भूषण देसाई की राजनीति या शिवसेना (यूबीटी) में कोई भूमिका नहीं थी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को उस समय बड़ा झटका दिया जब वह 40 विधायकों के साथ एक अलग गुट बना लिया। उन्होंने कांग्रेस के साथ शिवसेना गठबंधन को अपवित्र बताते हुए बगवात कर दी। इसके बाद उन्होंने बीजेपी को अपना समर्थन दिया। भगवा पार्टी ने शिंदे को सीएम और देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका दिया। उसके बाद से कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकनाथ शिंदे का हाथ थाम लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)