होम लाखों की सैलरी छोड़ी, नौकरी से इस्तीफा दे शुरू किया समोसा बेचना; अब हर दिन कमा रहे 12 लाख रुपये

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 15, 2023 08:39 PM

लाखों की सैलरी छोड़ी, नौकरी से इस्तीफा दे शुरू किया समोसा बेचना; अब हर दिन कमा रहे 12 लाख रुपये

लाखों की सैलरी छोड़ी, नौकरी से इस्तीफा दे शुरू किया समोसा बेचना; अब हर दिन कमा रहे 12 लाख रुपये

लाखों की सैलरी छोड़ी, नौकरी से इस्तीफा दे शुरू किया समोसा बेचना; अब हर दिन कमा रहे 12 लाख रुपये

चाय के साथ कुछ खाना हो या फिर ऐसे ही भूख मिटानी हो, सबसे पहले जो याद आता है, वह समोसा ही है। शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जिसे समोसा नहीं पसंद हो या उसने अपनी जिंदगी में कभी समोसा न खाया हो, लेकिन क्या आप यह सोच सकते हैं कि कोई समोसा बेचकर एक दिन में 12 लाख रुपये की कमाई करता हो?

भले ही यह आपको चौंकाने वाली बात लगे, लेकिन यह सच्चाई है। दरअसल, एक कपल ने अपनी 9-5 की लाखों रुपये वाली नौकरी छोड़कर समोसा बेचना शुरू किया, जिसके बाद अब वह हर दिन 12 लाख रुपये की कमाई कर रहा है।

12 लाख रोजाना कमाने वाले कपल की कहानी
यह कहानी शिखर वीर सिंह और निधि सिंह की है, जिन्होंने कुछ सालों पहले अपनी हाई सैलरी वाली जॉब छोड़कर समोसा सिंह की शुरुआत की थी। इसे शुरू करने के लिए उन्होंने अपने ड्रीम अपार्टमेंट तक को बेच दिया था। 'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के अनुसार, शिखर वीर सिंह ने बायोटेक्नोलॉजी की स्टडी की और बाद में हैदराबाद में इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेस से एमटेक की डिग्री हासिल की। वह बायोटेक दिग्गज बायोकॉन में प्रिंसिपल साइंटिस्ट के पद पर तैनात थे। वहीं, उनकी पत्नी ने जब बिजनेस डेवलपमेंट असोसिएट की जॉब शुरू की तब उनकी सैलरी महज 17 हजार रुपये थी, लेकिन बाद में गुरुग्राम की फार्मा कंपनी में जब उन्होंने जॉब छोड़ी तब उनकी सैलरी 30 लाख रुपये हो चुकी थी। दोनों पति-पत्नी नौकरी में अच्छी-खासी कमाई कर रहे थे, लेकिन दोनों ने खुद का कोई बिजनेस शुरू करने का फैसला किया।

'समोसा सिंह' के नाम से शुरू किया वेंचर
शिखर और उनकी पत्नी निधि ने नौकरी छोड़कर 'समोसा सिंह' के नाम से वेंचर शुरू किया। दोनों साल 2016 में बेंगलुरु शिफ्ट हो गए और वहां पर ही समोसा सिंह की शुरुआत की। अच्छे फैमिली बैकग्राउंड से आने के बाद भी, दोनों ने बिजनेस शुरू करने के लिए खुद की सेविंग का इस्तेमाल किया। यहां तक कि उन्होंने अपना ड्रीम अपार्टमेंट भी 80 लाख रुपये में बेच दिया। इससे उन्होंने बेंगलुरु में ही फैक्ट्री खरीदी। आज के समय में समोसा सिंह का टर्नओवर 45 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हर महीने कंपनी 30 हजार समोसे बेचती है और रोजाना की कमाई लगभग 12 लाख रुपये है। मेन्यू में कढ़ाई पनीर समोसा, मन्चूरियन समोसा आदि शामिल हैं। अब कपल बिजनेस को अगले फेज में ले जाने पर भी विचार कर रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)