होम नीतीश के पुराने हिट फॉर्मूले पर BJP का नया दांव: 2024 के लिए मुस्लिम बहुल 60 सीटों पर खास प्लानिंग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2023 08:58 PM

नीतीश के पुराने हिट फॉर्मूले पर BJP का नया दांव: 2024 के लिए मुस्लिम बहुल 60 सीटों पर खास प्लानिंग

नीतीश के पुराने हिट फॉर्मूले पर BJP का नया दांव: 2024 के लिए मुस्लिम बहुल 60 सीटों पर खास प्लानिंग

नीतीश के पुराने हिट फॉर्मूले पर BJP का नया दांव: 2024 के लिए मुस्लिम बहुल 60 सीटों पर खास प्लानिंग

2024 के आम चुनाव के लिए बीजेपी ने कई मोर्चों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी ने मिशन 400 का लक्ष्य रखा है। इस लिहाज से पार्टी समाज के उन धड़ों को भी जोड़ने की कोशिशों में जुटी है, जो विपक्षी दलों के परंपरागत वोट बैंक रहे हैं।

इसी कड़ी में बीजेपी ने अपनी नजरें अब पसमांदा मुस्लिमों पर गड़ाई हैं।

बीजेपी ने ऐसे 60 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की है, जहां 30 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। इन सीटों पर बीजेपी ने पसमांदा मुस्लिमों यानी दलित-पिछड़े मुस्लिमों को अपने पाले में करने के लिए स्कूटर यात्रा से लेकर स्नेह सम्मेलन और व्यक्तिगत मुलाकात की बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई है।

'द प्रिंट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इन सीटों पर उतारने की योजना है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष और पार्टी के पसमांदा चेहरों में से एक जमाल सिद्दीकी ने कहा, “हम पर शासन करने वाली सरकारों ने हमें पसमांदा बना दिया है। पहले अशरफ वाले हमारे समाज से लाभ उठाते थे। हमारी कोई भागीदारी नहीं थी लेकिन अब, हम पर फोकस दिया जा रहा है और इसका श्रेय मोदीजी और उनकी सबका साथ, सबका विकास की नीति को जाता है।"

बदली रणनीति के तहत बीजेपी अब पसमांदा समुदाय के कुछ अहम चेहरों को सरकारों में अहम जिम्मेदारी दे रही है। इसी के तहत दानिश आज़ाद अंसारी को यूपी में अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विभाग के राज्य मंत्री के रूप में प्रमुख पद दिया है। इनके अलावा यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में अशफाक सैफी; और इफ्तिखार जावेद को यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन का चेयरमैन बनाया गया है।

बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में भी पसमांदा कार्ड खेलने की कोशिश की थी लेकिन उसे उम्मीद के लिहाज से सफलता नहीं मिली। पार्टी इसने एमसीडी चुनाव में चार पसमांदा चेहरों को मैदान में उतारा था- चौहान बांगर से सबा गाजी, कुरेश नगर से शमीना रजा, मुस्तफाबाद से शबनम मलिक और चांदनी महल से इरफान मलिक को उम्मीदवार बनाया था लेकिन सभी उम्मीदवार हार गए। हालांकि, इस रणनीति ने भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पैर जमाने में मदद की है।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पसमांदा मुस्लिमों को साथ लेकर लंबे समय तक चुनाव जीतते रहे हैं। बिहार विधानसभा के 2005, 2010 के चुनावों में पसमांदा समाज ने उन्हें बड़ी जीत दिलाने में बड़ी मदद की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)