होम पूरे देश में लागू हो OPS स्कीम, फिर बोले अशोक गहलोत; बताई ये वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2023 08:38 PM

पूरे देश में लागू हो OPS स्कीम, फिर बोले अशोक गहलोत; बताई ये वजह

पूरे देश में लागू हो OPS स्कीम, फिर बोले अशोक गहलोत; बताई ये वजह

पूरे देश में लागू हो OPS स्कीम, फिर बोले अशोक गहलोत; बताई ये वजह

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर कहा है कि ओपीएस पूरे देश में लागू होना चाहिए। कर्मचारियों को शेयर मार्केंट के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। जययपुर में मीडिया से बात करते हुए सीएम ने बीेजपी पर निशाना साधा।

सीएम गहलोत ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कई अर्थशास्त्री इस पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन जब 65 साल तक ओपीएस लागू थी तब भी देश ने लगातार तरक्की की है। इसलिए सामाजिक सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी है। अगर सरकार वित्तीय प्रबंधन ठीक से करे तो राजस्व की प्राप्ति भी बढ़ेगी। अपने संबोधन में सीएम गहलोत गहलोत ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा दिए दिए जाने की जरूरत है। यह हम सभी जानते जानते हैं कि बाजरा जल्दी खराब हो जाता है. गहलोत बोले कि वे जब पहली बार सत्ता में आए और सीएम बने तो बाजरे की खरीद की गई थी, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसके बाद कभी खरीद नहीं हुई। केंद्र सरकार ने भी सहयोग नहीं दिया. उन्होंने मांग उठाई कि मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आकर काम करना चाहिए।

राजस्थान में किसानों का सम्मान

सीएम ने कहा कि राजस्थान में किसानों का सम्मान होता है। सरकार कोई भी हो किसानों को अच्छे खाद, बीज और दवाइयां मुहैया करवाए जाने चाहिए. भारत सरकार की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को मिलेट्स ईयर घोषित किया है। इससे मोटे अनाज को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम को कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीना, केंद्रीय कृषि विभाग की संयुक्त सचिव शुभा ठाकुर और मुख्य सचिव उषा शर्मा ने भी संबोधित किया।

नेहरू दूरदर्शी सोच के थे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू की दूरदर्शी सोच के कारण देश में बड़े-बड़े बांधों का निर्माण हुआ। इससे भारत आत्मनिर्भर बना, लेकिन पाकिस्तान आत्मनिर्भर नहीं बन पाया और हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर रहा. इसका नतीजा है कि आज वहां क्या हालात हैं। सीएम गहलोत सोमवार को दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)