होम विराट कोहली बने मैन ऑफ द मैच, इन दो भारतीयों को मिला मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2023 08:49 PM

विराट कोहली बने मैन ऑफ द मैच, इन दो भारतीयों को मिला मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

विराट कोहली बने मैन ऑफ द मैच, इन दो भारतीयों को मिला मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

 विराट कोहली बने मैन ऑफ द मैच, इन दो भारतीयों को मिला मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) 2023 पर भारत ने 2-1 से कब्जा जमाया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला गया।

मैच ड्रॉ पर छूटा और इस तरह से टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। अहमदाबाद टेस्ट में 186 रनों की पारी खेलने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों को दिया गया। भारत के दो स्टार ऑलराउंडर्स आर अश्विन और रविंद्र जडेजा मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।

इसे भी INDvAUS: 'दोस्ती' का सुरूर, कोहली-ख्वाजा का ये कदम जीत लेगा आपका दिल

आर अश्विन ने चार मैचों की सीरीज में कुल 25 जबकि रविंद्र जडेजा ने कुल 22 विकेट लिए। बीजीटी 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दोनों क्रम से पहले और दूसरे नंबर पर रहे। वहीं रविंद्र जडेजा ने कुल पांच पारियों में 135 रन भी बनाए। आर अश्विन ने पांच पारियों में 86 रन बनाए। आर अश्विन भारत या ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे गेंदबाज भी बन गए, जिन्होंने बीजीटी में एक बार से ज्यादा 25 विकेट लिए हैं। इससे पहले अश्विन भी अश्विन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 25 विकेट ले चुके हैं।

इसे भी BGT में बल्ले से ख्वाजा और गेंद से ये भारतीय रहा हीरो, बिखेरा जलवा

सीरीज की बात करें तो भारत ने पहला और दूसरा टेस्ट मैच जीता, वहीं इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ पर छूटा। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए, जवाब में टीम इंडिया ने 571 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 175 रनों पर पारी घोषित की और इसके साथ ही मैच ड्रॉ भी घोषित कर दिया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)