होम संकट में अडानी को सीमेंट कारोबार का सहारा, कर्ज कम करने को बेचेंगे हिस्सेदारी!

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2023 08:58 PM

संकट में अडानी को सीमेंट कारोबार का सहारा, कर्ज कम करने को बेचेंगे हिस्सेदारी!

संकट में अडानी को सीमेंट कारोबार का सहारा, कर्ज कम करने को बेचेंगे हिस्सेदारी!

संकट में अडानी को सीमेंट कारोबार का सहारा, कर्ज कम करने को बेचेंगे हिस्सेदारी!

कर्ज को कम करने के लिए गौतम अडानी समूह ने अपने सीमेंट कारोबार में हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है। फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अडानी समूह इंटरनेशनल डील के तहत अंबुजा सीमेंट में 4-5 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहता है।

इस हिस्सेदारी को बेचकर 450 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना है। हालांकि, अडानी समूह की ओर से आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है।

पिछले साल किया था अधिग्रहण: बता दें कि साल 2022 में ही स्विस कंपनी होल्सिम से अडानी समूह ने अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड के अधिग्रहण को पूरा किया था। यह अडानी समूह का सबसे बड़ा अधिग्रहण था। इसके बाद अब अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट्स में 63.15 प्रतिशत और एसीसी में 56.69 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है। इस अधिग्रहण का कुल मूल्य 6.50 अरब डॉलर है।

दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक: इस अधिग्रहण के बाद अडानी समूह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गया है। फिलहाल अंबुजा सीमेंट और एसीसी की संयुक्त रूप से स्थापित क्षमता 6.75 करोड़ टन सालाना है।

बहरहाल, सीमेंट कारोबार में हिस्सेदारी बेचने की ये खबर ऐसे समय में आई है जब अडानी समूह के कर्ज को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में भी अडानी समूह पर भारी कर्ज का जिक्र किया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)