होम ‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ सी.एम.एस. छात्र टीम को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2023 06:56 PM

‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ सी.एम.एस. छात्र टीम को

‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ सी.एम.एस. छात्र टीम को

‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ सी.एम.एस. छात्र टीम को

लखनऊ, 10 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की छात्र टीम ने ‘सस्टेनबिलिटी एण्ड वेस्ट’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु ‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ अर्जित कर लखनऊ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित अवार्ड हेतु सी.एम.एस. छात्र टीम को देश भर के लगभग 1200 शैक्षिक संस्थानों में से चयनित किया गया। विप्रो कम्पनी द्वारा बंगलुरू में आयोजित एक भव्य समारोह में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्रों व शिक्षिका सुश्री कविता शरन शाही को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र एवं पचास  हजार रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में कीर्ति पटेल, अनुष्मिता राठौर, अक्षिता गुप्ता, पावी भारद्वाज एवं रश्मि शर्मा शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी शिक्षिका सुश्री कविता शरन शाही के नेतृत्व में कई महीनों तक अपने स्कूल एवं आसपास के क्षेत्रों में जल, जैव प्रौद्योगिकी एवं वेस्ट मैनेजमेन्ट के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है एवं अपने शोध एवं प्रस्तुतिकरण द्वारा जनमानस को ‘रि-साइकिल, रियूज एण्ड रिड्यूज पलूशन’ हेतु प्रेरित किया है।सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के विद्वान शिक्षकों व मेधावी छात्रों को जाता है जिनकी अतुलनीय निष्ठा व परिश्रम की बदौलत सी.एम.एस. देश में ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)