होम तमिलनाडु में बिखरेगा NDA? लोकसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर गहराया संकट, AIADMK की दो टूक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 9, 2023 09:24 PM

तमिलनाडु में बिखरेगा NDA? लोकसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर गहराया संकट, AIADMK की दो टूक

तमिलनाडु में बिखरेगा NDA? लोकसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर गहराया संकट, AIADMK की दो टूक

तमिलनाडु में बिखरेगा NDA? लोकसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर गहराया संकट, AIADMK की दो टूक

तमिलनाडु की सियासत में भारतीय जनता पार्टी के विस्तार से एआईएडीएमके के कई नेता पहले से ही नाखुश थे। मौजूदा वक्त में सियासी पारे बढ़ जाने के बाद एआईएडीएमके ने ऐलान किया किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी के साथ अपना गठबंधन जारी रखेगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने कहा, "तमिलनाडु में एनडीए का नेतृत्व अन्नाद्रमुक करेगी, बीजेपी और अन्य को हमारे अधीन आना चाहिए।"

एआईएडीएमके और बीजेपी के बीच का तकरार तब बढ़ गई था, जब बीजेपी IT विंग के प्रमुख CRT निर्मल कुमार सहित कई बीजेपी नेताओं ने एआईएडीएमके का दामन थाम लिया। एआईएडीएमके पर "गठबंधन धर्म" का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए तूतीकोरिन में कई बीजेपी नेताओं ने एआईएडीएमके प्रमुख ई पलानीस्वामी का पुतला फूंका था।

2019 के लोकसभा चुनावों के बाद से, एआईएडीएमके ने बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए तीन चुनाव हारे हैं। हाल में हुए उपचुनाव एआईएडीएमके गठबंधन हार गया था। उपचुनाव में तो दोनों दलों ने साथ प्रचार तक नहीं किया था। सूत्रों ने संकेत दिया कि एआईएडीएमके अब बीजेपी को एक बोझ के रूप में देख रही है। पिछले साल नवंबर में, तमिलनाडु की निजी यात्रा पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पर पलानीस्वामी ने कहा था कि उनसे मिलने की कोई आवश्यकता नहीं है।

एआईएडीएमके के नेताओं की शिकायत की है कि राज्य में अपनी नगण्य उपस्थिति के बावजूद, पार्टी केवल आक्रामक रूप से अपने पदचिह्न का विस्तार करने का प्रयास कर रही है।

बीजेपी ने भी तोडे़ हैं नेता
एआईएडीएमके ने इस बात से इनकार किया है कि उसने बीजेपी को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया है। जयललिता की "मानहानि" के लिए राज्य बीजेपी प्रमुख की आलोचना करते हुए एआईएडीएमके के नेता ने कहा, "जब बीजेपी हमारे लोगों को अपने दल में शामिल करती है, तो वह अपनी छाती पीटती है, लेकिन जब उनकी पार्टी का कोई नेता हमारे यहां आता है, तो वे चिल्लाते हैं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)